नप सभापति ने किया सड़क का शिलान्यास

खगडि़या. नगर सभापति के वार्ड नंबर 14 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास नगर सभापति मनोहर यादव ने किया. उन्होंने बताया कि शैलेंद्र सिंह तरकर के घर से राकेश कुमार के घर होते हुए राजेंद्र सरोवर रोड तक पीसीसी सड़क निर्माण कराया जायेगा. सड़क निर्माण कार्य की प्राक्कलित राशि 5 लाख 26 हजार 281 […]
खगडि़या. नगर सभापति के वार्ड नंबर 14 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास नगर सभापति मनोहर यादव ने किया. उन्होंने बताया कि शैलेंद्र सिंह तरकर के घर से राकेश कुमार के घर होते हुए राजेंद्र सरोवर रोड तक पीसीसी सड़क निर्माण कराया जायेगा. सड़क निर्माण कार्य की प्राक्कलित राशि 5 लाख 26 हजार 281 रुपये है. उन्होंने शिलान्यास के दौरान कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों मे ंसड़क नाला, स्लैब का निर्माण कराया गया है. जबकि कुछ वाडार्ें में सड़क, नाला, स्लैब निर्माण कार्य जल्द ही आरंभ कर दी जायेगी. उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न मार्गों एवं टोले मुहल्ले में लाइटिंग की व्यवस्था भी करा दी गयी है, जबकि साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. मौके पर शैलेंद्र सिंह तरकर, राजेश कुमार, कनीय अभियंता रोशन कुमार, विनय, बबलू कुमार आदि लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










