औपबंधिक मेधा सूची का नहीं हुआ प्रकाशन

7 फरवरी तक करना था सूची का प्रकाशन 189 सीटों पर किया जायेगा नियोजन प्रतिनिधि, खगडि़यामाध्यमिक विद्यालय में शिक्षक नियोजन के लिए जिला परिषद द्वारा सात फरवरी को औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन किया जाना था, लेकिन अबतक औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन नहीं किये जाने से अभ्यर्थियों में संशय बना हुआ है. शिक्षक नियोजन […]
7 फरवरी तक करना था सूची का प्रकाशन 189 सीटों पर किया जायेगा नियोजन प्रतिनिधि, खगडि़यामाध्यमिक विद्यालय में शिक्षक नियोजन के लिए जिला परिषद द्वारा सात फरवरी को औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन किया जाना था, लेकिन अबतक औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन नहीं किये जाने से अभ्यर्थियों में संशय बना हुआ है. शिक्षक नियोजन इकाई के नोडल पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि शिक्षक नियोजन 2015 के लिए नगर परिषद खगडि़या एवं नगर पंचायत गोगरी द्वारा माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक शिक्षक नियोजन के लिए औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. जिला परिषद नियोजन इकाई द्वारा उच्चतर माध्यमिक शिक्षक नियोजन के औपबंधिक मेधा सूची का भी प्रकाशन कर दिया है. लेकिन माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन के लिए जिला परिषद द्वारा औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन नहीं किया गया है. जिले के सात प्रखंडों में से बेलदौर एवं अलौली को छोड़ कर शेष प्रखंड मेंऔपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन किया जा चुका है. नगर पंचायत गोगरी एवं नगर परिषद खगडि़या द्वारा भी बेसिक ग्रेड एवं स्नातक ग्रेड के शिक्षकों के नियोजन के लिए औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. जहां जहां औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन किया गया है वहां 28 फरवरी तक आपत्ति ली जायेगी. इसके बाद अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षक नियोजन के लिए रिक्ति बढ़ा दी गयी है. उन्होंने बताया कि पूर्व में 99 सीट पर नियोजन होना था. लेकिन रिक्ति बढ़ने के बाद अब 189 पदों पर नियोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










