पीडि़त के परिजनों से मिले विधायक आरएन सिंह

Updated at :26 Feb 2015 9:03 PM
विज्ञापन
पीडि़त के परिजनों से मिले विधायक आरएन सिंह

प्रतिनिधि, गोगरीक्षेत्र के राटन में घटित दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की घटना को लेकर गुरुवार को परबत्ता विधान सभा क्षेत्र के विधायक बहादुरपुर गांव पहुंच कर पीडि़त परिजनों से मिले व उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने मृतक की मां, भाई व अन्य परिजनों से बातचीत की तथा घटना की पूरी जानकारी ली. उन्होंने सरकारी […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोगरीक्षेत्र के राटन में घटित दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की घटना को लेकर गुरुवार को परबत्ता विधान सभा क्षेत्र के विधायक बहादुरपुर गांव पहुंच कर पीडि़त परिजनों से मिले व उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने मृतक की मां, भाई व अन्य परिजनों से बातचीत की तथा घटना की पूरी जानकारी ली. उन्होंने सरकारी स्तर पर मिलनेवाली सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. परिजनों ने मात्र कबीर अंत्येष्ठी की राशि मिलने की बात कही. पुलिस प्रशासन पर मनामनी का आरोप लगाते हुए कहा कि घर वालों को शव नहीं दिये जाने व गुपचुप तरीके से पोस्टमार्टम में साथ गये लोगों से जबरन दाह संस्कार कराने की जानकारी दी. विधायक ने परिजनों की शिकायतों को गौर से सुना. वहीं उन्होंने सांत्वना देते हुए परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया तथा दोषियों को सजा मिलने की बात कही. मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष धर्मदेव पटेल, इफ्तेखार आलम सहित जदयू के कई कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन