पांच सेविका पर कार्रवाई के निर्देश

Updated at :26 Feb 2015 9:03 PM
विज्ञापन
पांच सेविका पर कार्रवाई के निर्देश

खगडि़या. आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रतिरक्षण कार्य में लापरवाही के आरोप में अलौली प्रखंड के पांच सेविका के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं. डीपीओ सियाराम सिंह ने अलौली सीडीपीओ को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 85, 101, 150, 156 व 204 की सेविका से स्पष्टीकरण पूछते हुए इनके मानदेय में कटौती करने के निर्देश दिये हैं. […]

विज्ञापन

खगडि़या. आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रतिरक्षण कार्य में लापरवाही के आरोप में अलौली प्रखंड के पांच सेविका के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं. डीपीओ सियाराम सिंह ने अलौली सीडीपीओ को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 85, 101, 150, 156 व 204 की सेविका से स्पष्टीकरण पूछते हुए इनके मानदेय में कटौती करने के निर्देश दिये हैं. मिली जानकारी के मुताबिक जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को अलौली प्रखंड के उक्त पांचों आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका के विरुद्ध प्रतिरक्षण कार्य में लापरवाही बरतने की रिपोर्ट भेजी थी. इसके बाद डीपीओ ने सीडीपीओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन