पीडि़त परिजनों से मिले पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी

Updated at :25 Feb 2015 10:04 PM
विज्ञापन
पीडि़त परिजनों से मिले पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी

गोगरी. क्षेत्र के राटन में घटित दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की घटना को लेकर बुधवार को सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बहादुरपुर गांव पहुंच कर पीडि़त परिजानों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने मृतक की मां, भाई व अन्य परिजानों से घटना की पूरी जानकारी ली. साथ ही सांत्वना देते […]

विज्ञापन

गोगरी. क्षेत्र के राटन में घटित दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की घटना को लेकर बुधवार को सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बहादुरपुर गांव पहुंच कर पीडि़त परिजानों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने मृतक की मां, भाई व अन्य परिजानों से घटना की पूरी जानकारी ली. साथ ही सांत्वना देते हुए सरकारी स्तर पर मिले सहायता की भी जानकारी ली. जिस पर परिजनों ने मात्र कबीर अंत्येष्ठी की राशि मिलने की बात कही. वहीं परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए घरवालों को शव नहीं दिये जाने व गुप चुप तरीके से पोस्टमार्टम में साथ गये लोगों से जबरन दाह संस्कार कराने की जानकारी दी. उन्होंने संत्वना देते हुए परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया तथा दोषियों को सजा मिलने की बात कही. मौके पर भाजपा नेत्री चंद्रमुखी देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चैधरी, करूणेष मिश्र, सांसद प्रतिनिधि नीतीश कुमार सिंह, सुमिता देवी राय, सुदाम मंडल, फौदार मंडल आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन