ड्रेस कोड का पालन करें छात्र : प्रमुख

Updated at :25 Feb 2015 9:04 PM
विज्ञापन
ड्रेस कोड का पालन करें छात्र : प्रमुख

प्रतिनिधि, अलौलीसरकार स्कूली छात्रों को ड्रेस कोड में प्रतिदिन स्कूल आने लिए सहायता करती है. छात्र ड्रेस कोड का सही से पालन करें. उक्त बातें मिडिल स्कूल मेघौना में पोशाक राशि वितरण के दौरान प्रमुख देवी गंगा ने कही. प्रमुख ने बताया कि शिक्षा की व्यवस्था में लगातार सुधार करने का प्रयास किया जा रहा […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अलौलीसरकार स्कूली छात्रों को ड्रेस कोड में प्रतिदिन स्कूल आने लिए सहायता करती है. छात्र ड्रेस कोड का सही से पालन करें. उक्त बातें मिडिल स्कूल मेघौना में पोशाक राशि वितरण के दौरान प्रमुख देवी गंगा ने कही. प्रमुख ने बताया कि शिक्षा की व्यवस्था में लगातार सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है. शिक्षक अपनी जिम्मेदारी समझे और छात्र भी ड्रेस कोड का पालन करें. मौके पर पंसस किरण देवी, मोनी देवी, मुखिया प्रतिमा देवी, मुखिया पति अशोक साह, सुरेंद्र पासवान, धनेश्वर यादव, शंभु यादव, चंद्रशेखर यादव, प्रधानाध्यापिका रेणु कुमारी, शिक्षक कुसुम भूषण, जय कृष्ण पासवान, भूषण यादव आदि उपस्थित थे. हाइस्कूल अलौली में भी 113 छात्रों के बीच छात्रवृत्ति राशि बांटी गयी. मौके पर एचएम मिथलेश कुमार, शिक्षक राज किशोर, दीपमाला,चंद्रशेखर प्रसाद उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन