अपराधियों ने युवक के आंख निकाल, कान काटे

Updated at :25 Feb 2015 12:04 AM
विज्ञापन
अपराधियों ने युवक के आंख निकाल, कान काटे

-विक्षिप्त था युवक बेलदौर (खगडि़या) . स्थानीय पीएचसी में दर्द से तड़प रहा पीडि़त युवक जिंदगी और मौत से लड़ रहा है. मंगलवार को गंभीर रुप से जख्मी युवक पचौत पुनर्वास निवासी लाखपति सादा के पुत्र श्यामसुंदर सादा (35) को परिजनों ने पीएचसी में भरती कराया. युवक की मां संतरी देवी ने बताया कि पुत्र […]

विज्ञापन

-विक्षिप्त था युवक बेलदौर (खगडि़या) . स्थानीय पीएचसी में दर्द से तड़प रहा पीडि़त युवक जिंदगी और मौत से लड़ रहा है. मंगलवार को गंभीर रुप से जख्मी युवक पचौत पुनर्वास निवासी लाखपति सादा के पुत्र श्यामसुंदर सादा (35) को परिजनों ने पीएचसी में भरती कराया. युवक की मां संतरी देवी ने बताया कि पुत्र बचपन से ही विक्षिप्त है. बीते रविवार को किसी को बताये बगैर घर से आलमनगर की ओर निकल गया था. इसी दौरान रविवार की देर शाम खाड़ा पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने इसके दाये आंख निकालकर एवं कान काटकर इसे अधमरा कर छोड़ दिया अंजान लोगों ने किशुनगंज पीएचसी मे भरती कराया. जहां प्राथमिक उपचार कर इसे मधेपुरा रेफर कर दिया गया. लेकिन उसे मधेपुरा नहीं भेज कर उसके परिजन उसे घर ले आये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन