पूर्व उपमुख्यमंत्री आज खगडि़या में

Updated at :24 Feb 2015 11:04 PM
विज्ञापन
पूर्व उपमुख्यमंत्री आज खगडि़या में

खगडि़या. पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बुधवार को खगडि़या आयेंगे. वे चैधा बन्नी के पीडि़त परिवार से मिलेंगे. वहां के बाद बहादुरपुर(राटन) जाकर उस पीडि़त परिवार की व्यथा सुनेंगे. भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री जमालपुर बाजार से होते हुए पसराहा गांव पहुंचेंगे. जहां उपमुखिया की हत्या कर दी गयी थी. इससे […]

विज्ञापन

खगडि़या. पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बुधवार को खगडि़या आयेंगे. वे चैधा बन्नी के पीडि़त परिवार से मिलेंगे. वहां के बाद बहादुरपुर(राटन) जाकर उस पीडि़त परिवार की व्यथा सुनेंगे. भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री जमालपुर बाजार से होते हुए पसराहा गांव पहुंचेंगे. जहां उपमुखिया की हत्या कर दी गयी थी. इससे पीडि़त परिवार दहशत में है. उन्होंने पीडि़त परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा व उनके परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की है. उन्होंने बताया कि मोदी पसराहा के बाद भाजपा किसान मोरचा के जिलाध्यक्ष स्व शिवनंदन सिंह के परिजनों से मिलने महद्दीपुर गांव जायेंगे. उनके साथ विधान पार्षद सह भाजपा राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार भी साथ होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन