24 घंटे में मिलने लगा है रिपोर्ट

Updated at :24 Feb 2015 11:04 PM
विज्ञापन
24 घंटे में मिलने लगा है रिपोर्ट

खगडि़या. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर पुलिस को उपलब्ध करायी जा रही है. पूर्व में महीनों बाद पीएम रिपोर्ट दिये जाने से मामले के निष्पादन में अनावश्यक विलंब हो रही थी. मामले के त्वरित निष्पादन के लिए अब सदर अस्पताल के चिकित्सक को 24 घंटे के अंदर पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश […]

विज्ञापन

खगडि़या. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर पुलिस को उपलब्ध करायी जा रही है. पूर्व में महीनों बाद पीएम रिपोर्ट दिये जाने से मामले के निष्पादन में अनावश्यक विलंब हो रही थी. मामले के त्वरित निष्पादन के लिए अब सदर अस्पताल के चिकित्सक को 24 घंटे के अंदर पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मीरा सिंह ने बताया कि 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट नहीं करने वाले चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. इधर पुलिस अधीक्षक धूरत सायली सबला राम ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक से लंबित पीएम रिपोर्ट की जानकारी मांगी है. ज्ञात हो कि पूर्व के व्यवस्था में पीएम रिपोर्ट के लिए पुलिस को लगातार सदर अस्पताल के चिकित्सक तथा कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन