प्रतिनिधियों को मिला न्याय प्रक्रिया की जानकारी

Updated at :24 Feb 2015 11:04 PM
विज्ञापन
प्रतिनिधियों को मिला न्याय प्रक्रिया की जानकारी

मानसी. प्रखंड के जनता उच्च विद्यालय में ग्राम कचहरी के सरपंच, पंच के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षक सूरज कुमार एवं अजय कुमार सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को ग्राम कचहरी के न्याय प्रक्रिया की जानकारी दी. प्रशिक्षक ने ग्राम कचहरी के वादों के निष्पादन में पक्षपातपूर्ण तरीका नहीं अपनाने का सलाह दी. […]

विज्ञापन

मानसी. प्रखंड के जनता उच्च विद्यालय में ग्राम कचहरी के सरपंच, पंच के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षक सूरज कुमार एवं अजय कुमार सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को ग्राम कचहरी के न्याय प्रक्रिया की जानकारी दी. प्रशिक्षक ने ग्राम कचहरी के वादों के निष्पादन में पक्षपातपूर्ण तरीका नहीं अपनाने का सलाह दी. ग्राम कचहरी के विभिन्न धाराओं के बारे में भी बताया. मौके पर बीएओ आसुतोष कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी देव कुमार ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण की. प्रशिक्षण में बलहा, सैदपुर, अमनी के ग्राम कचहरी के सदस्यों ने भाग लिया. अमनी सरपंच रामप्रवेश यादव, सैदपुर के वदन देवी, उपसरपंच आदो देवी, धनंजय निराला, राज कुमार यादव, हरदेव यादव, सुरेश यादव, भगवान साह, रेणु देवी, जाकिर हुसैन, शिरोमणी देवी, रामपरी देवी, हीरामनी देवी, रत्नमाला देवी, सीता देवी, ममता देवी आदि उपस्थित थे. जीपीएस देव कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण 23 से 25 फरवरी तक चलेगा. इसके बाद खुटिया, चकहुसैनी, पूर्वी ठाठा पंचायत के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन