सरकार ने भेजी बेंच डेस्क खरीद की राशि

परबत्ता. प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों में बेंच डेस्क की खरीद के लिये राशि भेजी गयी है. सर्वशिक्षा अभियान के डीपीओ अनिल कुमार सिंह के पत्र के अनुसार सरकार के संयुक्त सचिव के द्वारा प्रेषित नियमावली के अनुसार इस मद में तीन हजार रुपये की दर से 19 या 20 बेंच-डेस्क की खरीद के लिये […]
परबत्ता. प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों में बेंच डेस्क की खरीद के लिये राशि भेजी गयी है. सर्वशिक्षा अभियान के डीपीओ अनिल कुमार सिंह के पत्र के अनुसार सरकार के संयुक्त सचिव के द्वारा प्रेषित नियमावली के अनुसार इस मद में तीन हजार रुपये की दर से 19 या 20 बेंच-डेस्क की खरीद के लिये उक्त राशि भेजी गयी है. विद्यालय के प्रधान अपने स्तर से उक्त सामग्री की खरीद करेंगे. सरकार द्वारा प्रेषित नियमावली के अनुसार शीशम की लकड़ी का फ्रेम तथा आम की लकड़ी का पटरा का उपस्कर खरीद करना है. इसके अलावा लोहे का फ्रेम तथा आम की लकड़ी का पटरा वाला बेंच डेस्क भी खरीद किया जा सकता है. आपूर्तिकर्ता को रंग पेंट के साथ परिवहन व्यय भी उठाना पड़ेगा. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सभी स्कूलों के प्रधानों को उक्त आदेश से अवगत करा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










