विधि व्यवस्था को लेकर सीएम ने दिये निर्देश

Updated at :24 Feb 2015 10:04 PM
विज्ञापन
विधि व्यवस्था को लेकर सीएम ने दिये निर्देश

प्रतिनिधि, खगडि़याराज्य में शांति व्यवस्था बनाये रखना सरकार की प्राथमिकता है. उक्त बातें सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं. मंगलवार को सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सभी जिले के डीएम व एसपी से विधि व्यवस्था की रिपोर्ट ली. उन्होंने डीएम व एसपी को शांति व विधि व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खगडि़याराज्य में शांति व्यवस्था बनाये रखना सरकार की प्राथमिकता है. उक्त बातें सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं. मंगलवार को सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सभी जिले के डीएम व एसपी से विधि व्यवस्था की रिपोर्ट ली. उन्होंने डीएम व एसपी को शांति व विधि व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया. होली के दौरान जिले में शांति व्यवस्था भंग न हो इसको लेकर सीएम ने विशेष निर्देश दिये. वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये उन्होंने डीएम व एसपी को असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने होली को लेकर प्रखंड स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने का भी निर्देश दिया. -स्वाइन फ्लू पर चर्चासीएम के दौरान स्वाइन फ्लू पर चर्चा हुए सीएम ने कहा कि होली पूर्व के दौरान दूसरे राज्य में काम करने वाले लोग अपने घर वापस आयेंगे. ऐसे में स्वाइन फ्लू की संभावना भी बढ़ जाती है. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी को सर्तक रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जहां भी स्वाइन फ्लू के लक्षण पाये जाये वहां त्वरित कार्रवाई हो ताकि इस रोग को फैलाने से रोका जाये. सीएम के दौरान राज्य स्तर पर मुख्य सचिव तथा डीजीपी उपस्थित थे .वहीं एनआइसी कक्ष में एसपी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन