मोदी के रेल बजट से लोगों को उम्मीदें

Updated at :24 Feb 2015 10:46 AM
विज्ञापन
मोदी के रेल बजट से लोगों को उम्मीदें

खगड़िया: संसद में पेश होने वाली रेल बजट से लोगों को कई अपेक्षाएं हैं. रेल बजट पेश होने से पहले जिले के लोगों ने विभिन्न परियोजना पर कयास लगाने लगें हैं. रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के केंद्रीय संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने खगड़िया कुशेश्वर स्थान रेल पथ परियोजना को पूर्ण किये जाने तथा सहरसा से […]

विज्ञापन
खगड़िया: संसद में पेश होने वाली रेल बजट से लोगों को कई अपेक्षाएं हैं. रेल बजट पेश होने से पहले जिले के लोगों ने विभिन्न परियोजना पर कयास लगाने लगें हैं. रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के केंद्रीय संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने खगड़िया कुशेश्वर स्थान रेल पथ परियोजना को पूर्ण किये जाने तथा सहरसा से खगड़िया, बेगूसराय, बरोनी क्यूल के रास्ते हाबरा के लिए एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की उम्मीद जतायी है.

उन्होंने कहा कि कटिहार से भाया खगड़िया सहनपुर,समस्तीपुर, के रास्ते दरभंगा अथवा जयनगर के बीच एक ट्रेन चलाये जाने से लोगों कई लाभ मिलेगी. वहीं पिपरा निवासी युवा व्यवसायी कुंदन कुमार ने कटिहार से भाया बरोनी पाय पास होते हुए पटना के लिए एक राजरानी एक्सप्रेस चलाने की मांग की. वहीं युवा व्यवसायी शिवा तुलस्यान ने सोनपुर, हाजीपुर महद्दी नगर, बरोनी, खगड़िया होते हुए सहरसा के बीच एक सवारी गाड़ी चलाने की मांग की है.

व्यवसायी नवीन गोयनका ने सहरसा से बेंगलूरू के बीच एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के साथ सहरसा से सूरत के बीच ट्रेन चलाने की मांग की है. रेल यात्री दिवेश गोयल ने स्थानीय जंकशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस 15715 /15716, गुवाहटी जोद्दपुर बारमेर एक्सप्रेस 15631/15632 तथा गुवाहटी नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 12423/12424 का ठहराव करने की मांग की है. वहीं कई रेलयात्रियों ने बरोनी इरना कुल्लम तथा बरोनी-ग्वालियर ट्रेन का परिचालन मार्ग बढ़ा कर सहरसा से करने की मांग की है. ज्ञात हो कि स्थानीय जंकशन से 27 हजार यात्री प्रतिदिन देश के विभिन्न भागों की यात्रा करते है. माल भाड़ा से लगभग 25 करोड़ रुपये तथा यात्रियों से 23 करोड़ जबकि पार्षद से 4 करोड़ की आमदनी होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन