परबत्ता में कांग्रेस का धरना आज

परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय में 23 फरवरी को कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा नीत केंद्र सरकार द्वारा जारी किये भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरुद्ध धरना का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसके अलावा ओला वृष्टि से हुए फसल क्षति के मुआवजा तथा यूरिया की कृत्रिम किल्लत व कालाबाजारी से परेशान किसानों के मुद्दे पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट […]
परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय में 23 फरवरी को कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा नीत केंद्र सरकार द्वारा जारी किये भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरुद्ध धरना का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसके अलावा ओला वृष्टि से हुए फसल क्षति के मुआवजा तथा यूरिया की कृत्रिम किल्लत व कालाबाजारी से परेशान किसानों के मुद्दे पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा. धरना कार्यक्रम की तैैयारी को लेकर रविवार को प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह के आवास पर पार्टी नेताओं की एक बैठक आयोजित की गयी. मौके पर पार्टी के जिला प्रभारी डॉ चंदन यादव, जिलाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मदन मोहन सिंह, शंभु भूषण सिंह, अमित कुमार, गोगरी अध्यक्ष जयकांत सिंह निषाद , कृष्णदेव सिंह, प्रमोद चौधरी, समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










