शिविर लगाकर बांटी जायेगी पेंशन की राशि

पंचायतवार तिथि घोषितप्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के सभी 22 पंचायतों में शिविर लगा कर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि का वितरण किया जायेगा. इसके लिए संबंधित पंचायत सचिव के साथ विकास मित्र तथा ग्रामीण आवास सहायक की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर वितरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है. […]
पंचायतवार तिथि घोषितप्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के सभी 22 पंचायतों में शिविर लगा कर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि का वितरण किया जायेगा. इसके लिए संबंधित पंचायत सचिव के साथ विकास मित्र तथा ग्रामीण आवास सहायक की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर वितरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है. 24 से 26 फरवरी को वैसा, कुल्हडि़या, परबत्ता, रामपुर उर्फ रहीमपुर ,खीराडीह, तेमथा, करारी में राशि वितरण होगा. 27 से दो मार्च तक गोविंदपुर, दरियापुर, मेलवा, कोलवारा, बंदेहरा तथा सात मार्च से दस मार्च तक सौढ दक्षिणी, भरसो, महदीपुर व जोरावरपुर में राशि का वितरण होगा. राशि वितरण के पर्यवेक्षण के लिये अंचल निरीक्षक शैलेंद्र भगत,प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रविंद्रनाथ, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सीताराम सिंह, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विभीषण कुमार बीसीओ राजीव रंजन, बीएसओ प्रमोद कुमार, सीडीपीओ कुमारी वर्तिका सुमन, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ विवेक किशोर, एमओ मनजीत महेश्ररी, बीएओ श्रवण कुमार, बीइओ अखिलेश कुमार यादव को नामित किया गया है. सभी पंचायत सचिवों को प्रखंड नाजिर से राशि लेकर वितरण सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










