16 लिपिकों का स्थानांतरण 28 तक करेंगे योगदान

खगड़िया: विभागीय कार्यो में सुधार लाने के उद्देश्य से जिले के 16 उच्च वर्गीय लिपिक व निम्न वर्गीय लिपिक का एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में स्थानांतरण किया गया है. स्थानांतरित सभी कर्मियों को 28 फरवरी तक अपने नये कार्यालय में योगदान करने का निर्देश दिया गया है. डीएम राजीव रोशन ने आदेश जारी कर […]
जानकारी के मुताबिक उच्च वर्गीय लिपिक उदय शंकर सिन्हा को जिला लोक सूचना कार्यालय व परिवहन कार्यालय से मुक्त करते हुए इन्हें जिला गोपनीय शाखा में पदस्थापित किया गया है, जबकि जिला नजारत शाखा से हटा कर उच्च वर्गीय लिपिक गोपाल कृष्ण को जिला लोक सूचना व परिवहन कार्यालय में प्रतिनियुक्ति किया गया है.
लिपिक प्रेम नारायण दिसवा को आपदा शाखा से हटाकर जिला स्थापना शाखा में, सुभाष चंद्र पांडेय को अलौली प्रखंड कार्यालय से जिला विधि शाखा में शशि भूषण कुमार को गोगरी अनुमंडल कार्यालय से जिला निर्वाचन शाखा में, अमित कुमार को उपभोक्ता फोरम से परबत्ता अंचल कार्यालय में, मो असलम को चौथम प्रखंड से जिला उपभोक्ता फोरम में स्थानांतरित किया गया है. जबकि राजस्व शाखा के प्रधान सहायक अशोक शर्मा को जिला स्थापना शाखा में डीसीएलआर खगड़िया कार्यालय से लिपिक विनोद कुमार का स्थानांतरण जिला उपभोक्ता फोरम में किया गया है.
अंचल कार्यालय खगड़िया में पदस्थापित लिपिक संतोष कुमार को जिला आपदा शाखा में, विधि शाखा में तैनात उच्च वर्गीय लिपिक विजय शंकर सिन्हा को सामान्य शाखा में तथा स्थापना शाखा में पदस्थापित उच्च वर्गीय लिपिक रविंद्र कुमार महतो को जिला राजस्व शाखा में पदस्थापित / प्रतिनियुक्त किया गया है. इसी तरह गोगरी अनुमंडल कार्यालय में प्रतिनियुक्त सुरेंद्र कुमार सिन्हा को इसी कार्यालय में पदस्थापित किया गया है. जिला पंचायती राज शाखा के प्रधान सहायक कुंवर पाल चौधरी को जिला प्रोग्राम शाखा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. एसडीओ कार्यालय से हटा कर लिपिक संजय सिन्हा को जिला उपभोक्ता फोरम में पदस्थापित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










