साक्षर भारत मिशन का प्रशिक्षण संपन्न

Updated at :21 Feb 2015 9:04 PM
विज्ञापन
साक्षर भारत मिशन का प्रशिक्षण संपन्न

परबत्ता. प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत बुनियादी विद्यालय कन्हैयाचक के सभागार में साक्षर भारत मिशन के तहत वरीय प्रेरक, प्रेरक व नवम वर्ग की छात्राओं को स्वयंसेवी प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार ने प्रशिक्षुओं को साक्षर भारत मिशन के विभिन्न […]

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत बुनियादी विद्यालय कन्हैयाचक के सभागार में साक्षर भारत मिशन के तहत वरीय प्रेरक, प्रेरक व नवम वर्ग की छात्राओं को स्वयंसेवी प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार ने प्रशिक्षुओं को साक्षर भारत मिशन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया. मौके पर आद्री के नवीन कुमार सिन्हा, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक मनोज कुमार राय, केआरपी प्रेमलता कुमारी, प्रशिक्षक चंदन कुमार, राजीव कुमार, ललन कुमार, दिलीप कुमार, प्रभाष कुमार, विजय कुमार, मंजीत कुमार, राम कुमार, सुबोध कुमार, आदि मौजूद थे. प्रखंड में सात प्रशिक्षण केंद्रों पर इस दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन