कलर मतदाता पहचान पत्र बनना आरंभ

Updated at :21 Feb 2015 9:04 PM
विज्ञापन
कलर मतदाता पहचान पत्र बनना आरंभ

रंगीन मतदाता पहचान पत्र बनना शुरू फोटो है 8 में कैप्सन : सर्विस सेंटर का उद्घाटन करते डीएम डीएम ने किया उद्घाटनप्रतिनिधि, खगडि़या जिले में रंगीन मतदाता पहचान पत्र बनना शुरू हो गया. डीआरडीए कार्यालय में मतदाताओं के रंगीन मतदाता पहचान बनाने के लिए काउंटर बनाया गया है. शनिवार को डीएम राजीव रोशन ने सहज […]

विज्ञापन

रंगीन मतदाता पहचान पत्र बनना शुरू फोटो है 8 में कैप्सन : सर्विस सेंटर का उद्घाटन करते डीएम डीएम ने किया उद्घाटनप्रतिनिधि, खगडि़या जिले में रंगीन मतदाता पहचान पत्र बनना शुरू हो गया. डीआरडीए कार्यालय में मतदाताओं के रंगीन मतदाता पहचान बनाने के लिए काउंटर बनाया गया है. शनिवार को डीएम राजीव रोशन ने सहज कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन किया. मौके पर उन्होंने इस कार्य में लगे कर्मियों को आसान प्रक्रिया के तहत मतदाताओं के पहचान पत्र बनाने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा अगर मतदाताओं को अनावश्यक परेशान किया जायेगा तो वे आयेंगे ही नहीं. ऐसे में उन्हें इस लाभ से वंचित रखा जा सकता है. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि रंगीन मतदाता पहचान पत्र शुल्क के साथ बनाया जायेगा. जिन मतदाताओं का पहचान पत्र पूर्व में निर्गत है. उन्हें अपना पुराना पहचान पत्र बना कर एक सप्ताह के भीतर दिया जायेगा. सहज कॉमन सर्विस सेंटर पर मतदाता अपना नाम संशोधन भी करा सकते है तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने के लिए आवेदन दे सकेंगे. जानकारी के मुताबिक नाम संशोधन जोड़ने व हटाने के लिए मतदाताओं को शुल्क के रूप में 10 रुपये देना पड़ेगा. इसके अलावा वोटर लिस्ट भी यही से प्राप्त हो सकता है. इसके लिए लोगों को तीन रुपये प्रति कॉपी के दर से राशि जमा करनी पड़ेगी. उद्घाटन के दौरान ही कई मतदाताओं से ब्लैक एंड व्हाइट पहचान पत्र व शुल्क लेकर उन्हें रंगीन पहचान पत्र बना कर दिया गया. इस अवसर पर डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी, वरीय उपसमाहर्ता संजीव चौधरी, सहज बसुधा केंद्र के जिला संयोजक राजेश कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन