हड़ताल से चिकित्सा सेवा प्रभावित
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :20 Feb 2015 10:57 AM
विज्ञापन

खगड़िया: अनुबंध पर नियुक्त चिकित्सक के हड़ताल पर चले जाने के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा है. सदर अस्पताल सहित जिले के सभी अनुमंडल अस्पताल, पीएचसी तथा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों का टोटा हो गया है. सदर अस्पताल के फिमेल वार्ड में गुरुवार को चिकित्सक के नहीं रहने के कारण […]
विज्ञापन
खगड़िया: अनुबंध पर नियुक्त चिकित्सक के हड़ताल पर चले जाने के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा है. सदर अस्पताल सहित जिले के सभी अनुमंडल अस्पताल, पीएचसी तथा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों का टोटा हो गया है. सदर अस्पताल के फिमेल वार्ड में गुरुवार को चिकित्सक के नहीं रहने के कारण मरीजों को परेशानी हुई. कई महिला मरीज को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मीरा सिंह स्वयं देख रही थी.
जबकि कई महिलाएं अस्पताल से बिना डॉक्टर से मिले वापस लौट गयी. इतना हीं नहीं मात्र दो चिकित्सक के सहारे सदर अस्पताल का आउटडोर चलाया जा रहा था. जबकि मरीजों की संख्या सैकड़ों में थी. वही स्थिति जिले के सभी अस्पतालों की बनी हुई थी. अनुबंध चिकित्सक संघ के डॉ पिंकेश कुमार ने बताया कि अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा.
कहते हैं उपाधीक्षक: सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मीरा सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. चिकित्सक की कमी को पाटने के लिए एडिशनल पीएचसी से डॉ एस अफाक को प्रतिनियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










