किसानों ने निकाला मशाल जुलूस

Updated at :20 Feb 2015 10:56 AM
विज्ञापन
किसानों ने निकाला मशाल जुलूस

मानसी: युवा शक्ति मानसी प्रखंड इकाई ने खाद्य की कमी के विरोध में मानसी बाजार में मशाल जुलूस निकाला. मशाल जुलूस पटेल चौक मानसी से चल कर लोहिया चौक पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. जुलूस का नेतृत्व युवा शक्ति के प्रखंड अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू ने किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन
मानसी: युवा शक्ति मानसी प्रखंड इकाई ने खाद्य की कमी के विरोध में मानसी बाजार में मशाल जुलूस निकाला. मशाल जुलूस पटेल चौक मानसी से चल कर लोहिया चौक पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. जुलूस का नेतृत्व युवा शक्ति के प्रखंड अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू ने किया.

इस दौरान उन्होंने कहा कि पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों के मिली भगत से पूंजीपतियों द्वारा खाद की कालाबाजारी किया जा रहा है. किसानों में खाद की कमी के कारण त्रहिमाम मचा हुआ है.

किसानों को खाद को लेने के लिए दुकानदारों के निकट गीर-गीराना पड़ता है. वहीं प्रखंड महासचिव अजरुन यादव ने स्थानीय प्रशासन को सचेत करते हुए कहा कि यदि अतिशीघ्र किसानों ाके खाद्य उपलब्ध नहीं कराया गया तो युवा शक्ति मानसी उग्र आंदोलन करेंगे. इनका जिम्मेदार स्थानीय जिला प्रशासन की होगी. मौके पर आशुतोष कुमार, धमेंद्र यादव, अरिवंद यादव, सौरभ कुमार, संजीत कुमार, पप्पू यादव, रमण कुमार, बिट्ट कुमार, फंटूस कुमार, संतोष कुमार, सहित दर्जनों युवा शक्ति के कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन