10 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

Updated at :19 Feb 2015 10:04 PM
विज्ञापन
10 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

-प्रदर्शनकारियों ने युवाओं को रोजगार देने की मांग की फोटो है 2 में कैप्सन : धरना पर बैठे संघ के लोग.प्रतिनिधि, खगडि़या जिला बेरोजगार संघ के सदस्यों ने दस सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष किरण देव यादव ने की. धरना को आइसा, इनौस, […]

विज्ञापन

-प्रदर्शनकारियों ने युवाओं को रोजगार देने की मांग की फोटो है 2 में कैप्सन : धरना पर बैठे संघ के लोग.प्रतिनिधि, खगडि़या जिला बेरोजगार संघ के सदस्यों ने दस सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष किरण देव यादव ने की. धरना को आइसा, इनौस, ऐक्टू सहित विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं का समर्थन किया. प्रदर्शनकारियों ने युवाओं को रोजगार देने की मांग की. इस दौरान महासचिव पंकज कुमार, उपाध्यक्ष कुमार ज्ञान प्रकाश, संयोजक शिव नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार द्वारा बेरोजगार को रोजगार देने, ऋण देने, स्वावलंबी बनने के लिए चलायी गयी योजना ऋण देने योजना से जिला प्रशासन व बैंक पदाधिकारी के अफसरशाही के कारण युवा, बेरोजगार, किसान भूमिहीनों को ऋण अधिकार से वंचित किया जा रहा है. वहीं अध्यक्षीय संबोधन में किरण देव यादव ने राष्ट्रीय युवा नीति बनाने, युवा आयोग का गठन करने, बेरोजगारी भत्ता देने, कृषि फार्म के जमीन पर फैक्ट्री लगाने सहित 10 सूत्री मांग प्रशासन एवं सरकार से की. सभा को सामाजिक कार्यकर्ता धमेंद्र कुमार, संजय सिंह, विपिन वर्मा, विभूति वर्मा, सुमन श्रीवास्तव, चंपा, मंजू, सिंधु, विभाष यादव, प्रभात यादव, मो फखरूद्दीन, जयजय राम, परमेश्वर, राजाराम , सरोश, श्री यादव, सागर, रविन आदि ने संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन शिव नारायण सिंह ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन