इंटर की परीक्षा में कदाचार,नौ निष्कासित

फोटो है 18,19,20 व 21 में कैप्सन : कुछ इस अंदाज में हो रही है इंटर की परीक्षा, परीक्षा देते छात्र व छात्राएं -नहीं है कोई देखने वाला भयमुक्त होकर नकल कर रहे थे परीक्षार्थी -पढ़ने- लिखने वाले परीक्षार्थी नकल होता दिख कर थे हैरान प्रतिनिधि, गोगरी (खगडि़या)जिले में इंटर की परीक्षा में परीक्षार्थियों को […]
फोटो है 18,19,20 व 21 में कैप्सन : कुछ इस अंदाज में हो रही है इंटर की परीक्षा, परीक्षा देते छात्र व छात्राएं -नहीं है कोई देखने वाला भयमुक्त होकर नकल कर रहे थे परीक्षार्थी -पढ़ने- लिखने वाले परीक्षार्थी नकल होता दिख कर थे हैरान प्रतिनिधि, गोगरी (खगडि़या)जिले में इंटर की परीक्षा में परीक्षार्थियों को कदाचार करने से रोकने वाला कोई नहीं है. गुरुवार को दो पाली में हुई परीक्षा में कुछ परीक्षार्थियों ने जमकर कदाचार की. वीक्षक के मौजूदगी में कदाचार करने में परीक्षार्थी लगे थे. ऐसी स्थिति में नौ परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित कर दिया गया. डीइओ ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि छह परीक्षार्थी कोसी कॉलेज व तीन महिला कॉलेज से निष्कासित किया गया है. गोगरी प्रतिनिधि के अनुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा हुई. परीक्षा को लेकर अनुमंडल में दो केंद्र बनाये गये. जहां सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. परीक्षा के दूसरे दिन भाषा की परीक्षा में राष्ट्रीय उच्च विद्यालय केंद्र पर 850 परीक्षार्थी उपस्थित थे. साथ ही 22 छात्रा अनुपस्थित रही. वहीं भगवान उच्च विद्यालय केंद्र पर प्रथम पाली में 553 छात्रा उपस्थित थी और दो छात्रा अनुपस्थित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










