डीइओ ने लगाया प्रति नियोजन पर रोक

Updated at :18 Feb 2015 10:04 PM
विज्ञापन
डीइओ ने लगाया प्रति नियोजन पर रोक

दर्जन भर शिक्षक अभी भी है प्रतिनियोजित प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के विद्यालयों से वर्षों व महीनों से प्रति नियोजन के नाम पर गायब पर होने वाले शिक्षकों की अब खैर नहीं है. जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ ब्रज किशोर सिंह ने ज्ञापांक 244 दिनांक 14 फरवरी 15 जारी कर इस प्रकार का सभी प्रति नियोजन रद्द करने […]

विज्ञापन

दर्जन भर शिक्षक अभी भी है प्रतिनियोजित प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के विद्यालयों से वर्षों व महीनों से प्रति नियोजन के नाम पर गायब पर होने वाले शिक्षकों की अब खैर नहीं है. जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ ब्रज किशोर सिंह ने ज्ञापांक 244 दिनांक 14 फरवरी 15 जारी कर इस प्रकार का सभी प्रति नियोजन रद्द करने का आदेश जारी किया है. डीइओ द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षा दरबार में प्राय: यह शिकायत प्राप्त हो रहा है कि शिक्षक मूल विद्यालयों से अन्य विद्यालयों व अन्य कार्यालय में वर्षों से प्रतिनियुक्ति है. उक्त स्थिति को देखते हुए विशेष परिस्थिति में दिनांक चार दिसंबर 14 से पूर्व बीइओ , डीपीओ व स्वयं डीइओ द्वारा किये गये प्रति नियोजन पत्र को रद्द करते हुए मूल विद्यालय विरमित किया जाता है. हालांकि इस आदेश में बुनियादी विद्यालय, भवन निर्माण कार्य में संलिप्त तथा जिला परिषद कार्यालय में किये गये प्रति नियोजन प्रभावित नहीं होने से संबंधी निर्देश भी दिया गया है.दर्जन भर शिक्षक है प्रति नियोजित प्रखंड में अभी भी दर्जन भर शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने मूल विद्यालय से बाहर अन्यत्र प्रतिनियोजित है. इनमें से कुछ तो अपने नियुक्ति के बाद से लगातार अन्य प्रखंड में प्रतिनियुक्ति है, जबकि कई गैर शैक्षणिक कार्य में वर्षों लगे रहते है. उच्च पदाधिकारियों द्वारा दिये गये आदेश व शिक्षा का अधिकार अधिनियम के विरुद्ध पदाधिकारियों द्वारा किये जा रहे ऐसे प्रति नियोजन का सिलसिला चलता रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन