इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या

Updated at :18 Feb 2015 11:29 AM
विज्ञापन
इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या

पटना/खगड़िया: इंजीनियरिंग की तैयारी में जुटे स्टूडेंट ने मंगलवार की सुबह निजी छात्रावास में फंदे से झूल कर जान दे दी. छात्रावास में रहनेवालों ने इसकी सूचना बहादुरपुर पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टमके लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया. हालांकि, आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है. […]

विज्ञापन
पटना/खगड़िया: इंजीनियरिंग की तैयारी में जुटे स्टूडेंट ने मंगलवार की सुबह निजी छात्रावास में फंदे से झूल कर जान दे दी. छात्रावास में रहनेवालों ने इसकी सूचना बहादुरपुर पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टमके लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया. हालांकि, आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है. पुलिस मामले में छानबीन की बात कह रही है.
खगड़िया का निवासी था
खगड़िया के झझट चंदरा गांव निवासी कृषक साहिब शर्मा का 20 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार बहादुरपुर थाना क्षेत्र की बाजार समिति बकरी मंडी के समीप स्थित मां तारा निवास लॉज में रह कर इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी कर रहा था. जिस कमरे में वह रहता था, उस कमरे में उसका दोस्त भी रहता था, जैसे ही दोस्त मंगलवार की सुबह ट्यूशन पढ़ने गया, उसी समय में शुभम ने कमरा बंद कर गले में फंदा डाल कर पंखे से झूल गया. इसी बीच जब खिड़की से लोगों ने देखा, तो पाया कि वह पंखे से झूल रहा है. इसके बाद पुलिस व परिजनों को सूचना दी गयी.
तनाव में रह रहा था
पुलिस की मानें , तो छात्रवास में रहनेवाले विद्यार्थियों ने बताया कि शुभम कुछ दिनों से तनाव में रह रहा था. हालांकि , तनाव की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा. मामले में जांच -पड़ताल की जा रही है. परिजनों ने बताया कि शुभम के दो भाई और एक बहन हैं, जो गांव में ही रहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन