मनोज अध्यक्ष व राकेश प्रधान महासचिव

Updated at :18 Feb 2015 11:28 AM
विज्ञापन
मनोज अध्यक्ष व राकेश प्रधान महासचिव

खगड़िया: स्थानीय टाउन हॉल में मंगलवार को आयोजित प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा एक दिवसीय सम्मेलन सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. सम्मेलन में उपस्थित संघ के सदस्यों द्वारा जिला कमेटी का चुनाव किया गया. इसके बाद मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ब्रज नंदन शर्मा को बुके देकर सम्मानित कर सम्मेलन का आगाज किया गया. इधर नव […]

विज्ञापन

खगड़िया: स्थानीय टाउन हॉल में मंगलवार को आयोजित प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा एक दिवसीय सम्मेलन सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. सम्मेलन में उपस्थित संघ के सदस्यों द्वारा जिला कमेटी का चुनाव किया गया. इसके बाद मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ब्रज नंदन शर्मा को बुके देकर सम्मानित कर सम्मेलन का आगाज किया गया.

इधर नव निर्वाचित संघ के महासचिव राकेश कुमार रोशन ने बताया कि मनोज कुमार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के रूप में सर्व सम्मति से निर्वाचित किया गया. जबकि जिला कमेटी में वरीय उपाध्यक्ष मो सरबर इमाम, मदन कुमार दिवाना, उपाध्यक्ष रूस्तम अली, देवेंद्र सदा, रेणु कुमारी, उप प्रधान सचिव अशोक शर्मा, गीता गुप्ता, कार्यालय सचिव निलेश कुमार निरंजन, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार, अंकेक्षण अनिल कुमार को शामिल किया गया.

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्याध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक संघ के द्वारा सरकार से मांग नहीं करती है. बल्कि अपनी चट्टानी एकता दिखा कर सरकार को स्वयं मांग कबूल कर देने पर विवश कर देती है. इसी तरह जिला इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्राथमिक शिक्षक संघ के हित में बढ़ चढ़ कर उनके समस्याओं का निदान करने की नसीहत दी. मौके पर विशिष्ट अतिथि कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश शर्मा, उपाध्यक्ष राम अवतार पांडेय एवं धनश्याम प्रसाद सहित जिला प्रतिनिधियों ने सम्मेलन को संबोधित किया. मंच का संचालन मो सरवर इमाम ने की. जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता राज किशोर यादव ने किया. मौके पर विष्णु प्रसाद सिंह, संजय सिंह, ललन कुमार, अशोक कुमार, रामानंद कुमार, माधव प्रसाद सिंह, सैयद फैज,मो नौशाद आलम, अताउल हक आदि संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन