कोसी कॉलेज को दान में मिली पुस्तकें

खगडि़या. कोसी महाविद्यालय के पुस्तकालय में पूर्व प्रभारी प्राचार्य सह भौतिक विभाग के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार रंजन ने अपने जीवन में संग्रहित महत्वपूर्ण लगभग चार हजार पुस्तक पुस्तकालय को दान में दिया. उनके द्वारा अति महत्वपूर्ण पुस्तक के साथ साथ गांधी विचार के 100 वैल्यूम भेंट किये जाने पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ […]
खगडि़या. कोसी महाविद्यालय के पुस्तकालय में पूर्व प्रभारी प्राचार्य सह भौतिक विभाग के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार रंजन ने अपने जीवन में संग्रहित महत्वपूर्ण लगभग चार हजार पुस्तक पुस्तकालय को दान में दिया. उनके द्वारा अति महत्वपूर्ण पुस्तक के साथ साथ गांधी विचार के 100 वैल्यूम भेंट किये जाने पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ रामपूजन सिंह, मो वासिम, डॉ नरेश प्रसाद यादव, डॉ कपिलदेव महतो, डॉ जय नंदन सिंह, डॉ तौसिफ मोहसीन, डॉ आनंद कुमार, डॉ एनएन शर्मा, डॉ अब्दुल अंसारी, डॉ अनिल ठाकुर आदि ने हर्ष निवेदित किया. डॉ कपिलदेव महतो ने बताया कि भागलपुर विश्वविद्यालय के किसी भी महाविद्यालय के पुस्तकालय में गांधी विचार के 100 वैल्यूम उपलब्ध नहीं है. उन्होंने बताया कि मात्र विश्वविद्यालय के सेंट्रल पुस्तकालय में गांधी विचार के पुस्तक उपलब्ध हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










