आठ पंचायतों में बंटी यूरिया

Updated at :15 Feb 2015 10:03 PM
विज्ञापन
आठ पंचायतों में बंटी यूरिया

बेलदौर. पहले आओ तो पाओ की तर्ज पर क्षेत्र के आठ पंचायतों के 250 किसानों के बीच फसल की संजीवन यूरिया का वितरण काफी जद्दोजहद के बाद किसान भवन में वितरण कर दिया गया. अब शेष आठ पंचायतों के किसानों के लिए यूरिया एक चुनौती बनी हुई है. जानकारी के अनुसार रविवार को बलेठा ,कुर्बन […]

विज्ञापन

बेलदौर. पहले आओ तो पाओ की तर्ज पर क्षेत्र के आठ पंचायतों के 250 किसानों के बीच फसल की संजीवन यूरिया का वितरण काफी जद्दोजहद के बाद किसान भवन में वितरण कर दिया गया. अब शेष आठ पंचायतों के किसानों के लिए यूरिया एक चुनौती बनी हुई है. जानकारी के अनुसार रविवार को बलेठा ,कुर्बन ,महिनाथ नगर एवं कुर्बन पंचायत के 500 किसानों के बीच एक एक बोरी यूरिया का वितरण किया गया. जबकि शनिवार को प्रखंड प्रभारी सुधीर कुमार के देख रेख में बेलदौर, पचौत, डुमरी व बोबिल पंचायत के 500 किसानों के बीच काफी हो हंगामे के बीच यूरिया का वितरण किया गया. इस संबंध में बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले से प्रखंड को 2000 बोरी यूरिया की आपूर्ति की गयी थी. इसमें पंचायतवार 125 किसानों के बीच एक एक बोरी यूरिया का वितरण किया जा रहा है. मांग के अनुरुप आपूर्ति काफी कम होने के कारण कर्मियों को किसान का कोपभाजन होना पड़ता है. बाजार में यूरिया उपलब्ध नहीं होने के कारण मारामारी की स्थिति बनी हुई है. यूरिया की दूसरी खेप में 1000 बोरी प्रखंड को उपलब्ध करा दी गयी. सोमवार को चार एवं मंगलवार को शेष चार पंचायत के किसानों के बीच यूरिया का वितरण किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन