खौलते कड़ाही का तेल फेंका, आधा दर्जन जख्मी

Updated at :14 Feb 2015 11:02 PM
विज्ञापन
खौलते कड़ाही का तेल फेंका, आधा दर्जन जख्मी

फोटो 20 मेंकैप्सन: घायलों से फर्द बयान लेते थानाध्यक्ष.प्रतिनिधि, बेलदौरस्थानीय बाजार के एक नाश्ता दुकानदार ने पड़ोसी से हुए विवाद से आहत होकर खौलते कड़ाही से गरम तेल फेंक कर आधा दर्जन लोगों को गंभीर रुप से घायल कर दिया. सभी घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया जा रहा है. गंभीर रूप से घायल […]

विज्ञापन

फोटो 20 मेंकैप्सन: घायलों से फर्द बयान लेते थानाध्यक्ष.प्रतिनिधि, बेलदौरस्थानीय बाजार के एक नाश्ता दुकानदार ने पड़ोसी से हुए विवाद से आहत होकर खौलते कड़ाही से गरम तेल फेंक कर आधा दर्जन लोगों को गंभीर रुप से घायल कर दिया. सभी घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया जा रहा है. गंभीर रूप से घायल पिता पवन एवं पुत्र आशिष को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. जानकारी के मुताबिक स्थानीय बाजार के नीरज नाश्ता दुकानदार का विवाद रवि कुमार निराला के परिजनों से हो गया. बताया जाता है कि रवि का एक भतीजा से शनिवार को रास्ता से गुजरने के क्रम में नाश्ता दुकान के सामने खड़ी एक साइकिल दुकानदार की मूढ़ी के एक बोरा पर गिर गया, जिससे मुढ़ी का बोरा नीचे गिर गया. इससे विवाद बढ़ा एवं देखते ही देखते मारपीट होने लगी. इसी क्रम में नाश्ता दुकानदार ने आक्रोशित हो खौलते कड़ाही से गरम तेल पड़ोसी पर फेंकना शुरू कर दिया. इससे एक पक्ष के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पवन एवं आशिष दोनों पिता-पुत्र बुरी तरह घायल हो गये हैं. इसके अलावा अशोक भगत, वीणा कुमारी, उदय कुमार एवं रवि कुमार निराला का नाम प्रमुख रूप से शामिल है. घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार ने अस्पताल पहुंच कर घायलों से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली एवं सूचक के बयान पर मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू कर दी है. दूसरी ओर इसमें लिप्त नाश्ता दुकानदार घटना के बाद से दुकान बंद कर फरार हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन