ट्रेन परिचालन का समय बदलने की मांग

खगडि़या. पूर्वोतर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर के प्रबंधक को पत्र लिख कर ट्रेन परिचालन के समय परिवर्तित करने की मांग की है. उन्होंने प्रेषित पत्र में कहा है कि समस्तीपुर से मुरलीगंज जाने वाली 55534 डाउन का समय स्थानीय जंकशन पर 11.05 रात्रि में […]
खगडि़या. पूर्वोतर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर के प्रबंधक को पत्र लिख कर ट्रेन परिचालन के समय परिवर्तित करने की मांग की है. उन्होंने प्रेषित पत्र में कहा है कि समस्तीपुर से मुरलीगंज जाने वाली 55534 डाउन का समय स्थानीय जंकशन पर 11.05 रात्रि में है, जबकि 55556 डाउन समस्तीपुर से मधेपुरा जाने वाली सवारी गाड़ी का समय स्थानीय जंकशन पर 9.45 बजे रात्रि में है. वहीं समस्तीपुर से सहरसा जाने वाली 55568 डाउन सवारी गाड़ी का स्थानीय जंकशन पर समय 8.10 बजे रात्रि में है, जबकि पटना से सहरसा जाने वाली 8698 डाउन कोसी एक्सप्रेस का समय 9.02 बजे रात्रि में है. उन्होंने कहा कि तीन घंटे के अंदर सहरसा की ओर चार ट्रेन चलायी जाती है. जबकि सुबह में मात्र एक ट्रेन चलायी जाती है. उन्होंने उपरोक्त ट्रेन में से एक ट्रेन को सुबह में चलाने की मांग की है. उन्होंने मांगों से संबंधित आवेदन पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक को भी दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










