कालाजार से बचाव की दी गयी जानकारी

खगडि़या. अलौली प्रखंड के मध्य विद्यालय शहरबन्नी में पढ़ रहे छात्र छात्राओं को कालाजार से बचाव की जानकारी केयर इंडिया के लिंक वर्कर संजय कुमार ने दी. श्री कुमार ने उपस्थित छात्र छात्राओं को बताया कि मादा बालू मक्खी के काटने से लोग कालाजार रोग से ग्रसित हो जाते हैं. उन्होंने बताया कि घर में, […]
खगडि़या. अलौली प्रखंड के मध्य विद्यालय शहरबन्नी में पढ़ रहे छात्र छात्राओं को कालाजार से बचाव की जानकारी केयर इंडिया के लिंक वर्कर संजय कुमार ने दी. श्री कुमार ने उपस्थित छात्र छात्राओं को बताया कि मादा बालू मक्खी के काटने से लोग कालाजार रोग से ग्रसित हो जाते हैं. उन्होंने बताया कि घर में, गोशाला में, पूजा घर आदि जगहों पर डीडीटी छिड़काव करने से इस बीमारी से बचाव किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि आगामी 15 फरवरी से प्रखंड क्षेत्र में डीडीटी छिड़काव किया जायेगा. उन्होंने उपस्थित शिक्षक व बच्चों को छिड़काव कार्य में मदद करने की अपील हैं. उन्होंने बताया कि छिड़काव में स्थानीय लोगों के मदद से छिड़काव कार्य बेहतर ढंग से किया जा सकता है. मौके पर प्रधानाध्यापक राम कुमार पासवान, शिक्षक रामायण पासवान, योगेंद्र पासवान, विजय चौधरी, कविता कुमारी, ममता कुमारी, इंदू कुमारी आदि ने भी छिड़काव में सहयोग करने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










