सफल प्रतिभागी को किया पुरस्कृत

खगडि़या. स्थानीय जेएनकेटी इंटर विद्यालय में महान वैज्ञानिक प्रो डॉक्टर सीवी रमण के जन्म दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में जिले के बच्चों ने भाग लिया. जेएनकेटी के प्राचार्य डॉ अमोद कुमार ने बताया कि विज्ञान दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें […]
खगडि़या. स्थानीय जेएनकेटी इंटर विद्यालय में महान वैज्ञानिक प्रो डॉक्टर सीवी रमण के जन्म दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में जिले के बच्चों ने भाग लिया. जेएनकेटी के प्राचार्य डॉ अमोद कुमार ने बताया कि विज्ञान दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें नवम वर्ग के बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता और एकादश के बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. निबंध प्रतियोगिता का विषय विज्ञान एवं तकनीक द्वारा बिहार का विकास था. निबंध प्रतियोगिता में 75 छात्र छात्राओं ने भाग लिया. निबंध प्रतियोगिता के प्रथम विजेता लाल बाबू बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा सुनीता भारती को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया. उन्होंने बताया कि चयनित प्रतिभागी आगामी 28 फरवरी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी. भाषण प्रतियोगिता का विषय बढ़ते बिहार के विकास में विज्ञान एवं तकनीक की भूमिका के लिए एक छात्र को चयनित किया गया. भगवान उच्च विद्यालय गोगरी के छात्र आर्शीवाद गर्व को चयनित किया गया. निर्णायक मंडल में डॉ अमोद कुमार, कपिलदेव मंडल, सुधीर कुमार सम्मिलित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










