खगड़िया में खुले मेडिकल कॉलेज

Updated at :07 Feb 2015 1:03 PM
विज्ञापन
खगड़िया में खुले मेडिकल कॉलेज

समारोह : कार्यक्रम में बोलीं विधायक, जिले में सैकड़ों एकड़ जमीन ट्रस्ट के पास बेकार पड़ी है खगड़िया : जिले में मेडिकल, इंजीनियरिंग, नवोदय विद्यालय के लिए भवन व पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की मांग विधायक पूनम देवी यादव ने सूबे के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से की. लोगों को संबंधित करते हुए विधायक ने कहा […]

विज्ञापन
समारोह : कार्यक्रम में बोलीं विधायक, जिले में सैकड़ों एकड़ जमीन ट्रस्ट के पास बेकार पड़ी है
खगड़िया : जिले में मेडिकल, इंजीनियरिंग, नवोदय विद्यालय के लिए भवन व पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की मांग विधायक पूनम देवी यादव ने सूबे के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से की. लोगों को संबंधित करते हुए विधायक ने कहा कि जिले में सैकड़ों एकड़ जमीन ट्रस्ट के पास है, जिसका उपयोग नहीं हो रहा है.
अगर इस जमीन पर मेडिकल, इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण हो जाये तो यहां के छात्रों को पढ़ने के लिए दूसरे शहरों में जाना नहीं पड़ेगा. विधायक ने कोसी कॉलेज में एमए की भी पढ़ाई आरंभ करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि महिला कॉलेज में छात्रवास निर्माण के लिए कई वर्ष पूर्व राशि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उपलब्ध करायी गयी थी, लेकिन हॉस्टल का निर्माण अब तक नहीं हो पाया है. महिला कॉलेज की जमीन पर कुछ लोग अतिक्रमण कर रखे हैं.
विधायक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा न्याय के साथ विकास किया जा रहा है. इसी के तहत उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से खगड़िया में अनुमंडल अस्पताल, सौ बेड वाला अस्पताल बनाने की मांग की थी. पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा अविलंब अस्पताल निर्माण की स्वीकृति दे दी गयी थी. ऐसा अस्पताल बिहार के किसी भी जिले में नहीं है. चिकित्सीय व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भी विधायक ने सौ बेड सदर अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ चिकित्सकों की तैनाती करने की मांग की है. मौके पर उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी प्रत्येक गरीबों के बैंक खाते में 15 से 20 लाख रुपये जमा कराने की बात कहती थी. उन्होंने कहा कि काला धन वापस लाने के मुद्दे पर बीजेपी खामोश है.
न देश में काला धन ही आया और न ही गरीबों के खाते में राशि आयी. विधायक ने बीजेपी पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया. मौके पर विधायक ने शहर के विकास के लिए 50 लाख रुपये देने की भी घोषणा की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन