मुस्टंड बेटे को दो गिलास दूध देना कहां का न्याय : सीएम
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :07 Feb 2015 1:03 PM
विज्ञापन

खगड़िया : मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने केसी त्यागी पर सीधे वार किया. उसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने कई लोगों को निशाने पर लिया. सीधी बात बोलने के दौरान सीएम सख्त दिख रहे थे. उनके चेहरे पर तनाव भी साफ देखा जा रहा था. वे बोलने से पहले व उसके बाद असहज दिखे. उन्होंने […]
विज्ञापन
खगड़िया : मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने केसी त्यागी पर सीधे वार किया. उसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने कई लोगों को निशाने पर लिया. सीधी बात बोलने के दौरान सीएम सख्त दिख रहे थे. उनके चेहरे पर तनाव भी साफ देखा जा रहा था. वे बोलने से पहले व उसके बाद असहज दिखे. उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सामंती लोगों ने अब नीतीश कुमार को भी बरगलाना शुरू कर दिया है. लेकिन इसकी चिंता अब मुङो नहीं है.
उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पहले केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो ऐसा लगता था कि गलत कर रही है. लेकिन अब भाजपा केंद्र सरकार में हैं तो लग रहा है कि बिहार के साथ सचमुच सौतेला व्यवहार हो रहा है. उन्होंने केंद्र सरकार के नीति आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि तहत किसी भी विकास कार्य के लिए 50-50 का अनुपात होगा. अर्थात 50 प्रतिशत केंद्र सरकार देगी तो 50 प्रतिशत बिहार सरकार को देना होगा. केंद्र सरकार ऐसा कैसे कर सकती है. जो बेटा कमजोर है उसे एक ग्लास और जो बेटा मुस्टंड उसको दो ग्लास दूध देना कहां का न्याय है.
सभा की अध्यक्षता पूनम देवी यादव ने की. सभा को बेलदौर विधायक पन्ना लाल पटेल, जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव, नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने भी संबोधित किया. जबकि मंच संचालन डीएवी के प्राचार्य सीएम सिंह ने किया. मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष साधना देवी, जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य अरूण यादव, महिला सेल की जिलाध्यक्ष नीलम वर्मा, जदयू जिला उपाध्यक्ष दीपक सिन्हा, जिप सदस्य किरण कुमार, सुलेख कुमार, डीएम राजीव रोशन, एसपी धूरत सायली सबला राम, सीएस डॉ विजय मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










