सीएम के आगमन से पूर्व होती रही चर्चा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :07 Feb 2015 1:02 PM
विज्ञापन

खगड़िया : राज्य स्तर पर जदयू में मची घमासान पर खगड़िया में भी गुरुवार की देर रात से ही चर्चा होती रही. सीएम जीतन राम मांझी शुक्रवार को सौ बेड भवन का उद्घाटन करने खगड़िया आयेंगे अथवा नहीं. इस पर चर्चा होने लगी. यह चर्चा शुक्रवार को भी उनके आने की घोषणा से पहले होती […]
विज्ञापन
खगड़िया : राज्य स्तर पर जदयू में मची घमासान पर खगड़िया में भी गुरुवार की देर रात से ही चर्चा होती रही. सीएम जीतन राम मांझी शुक्रवार को सौ बेड भवन का उद्घाटन करने खगड़िया आयेंगे अथवा नहीं. इस पर चर्चा होने लगी.
यह चर्चा शुक्रवार को भी उनके आने की घोषणा से पहले होती रही. जिला प्रशासन के कुछ पदाधिकारी, राजनीतिक दल व आम लोग यह जानने के लिए उत्सुक थे कि राज्य स्तर पर हो रहे उठा पटक के बीच क्या सीएम सदर अस्पताल का उद्घाटन करने आयेंगे या नहीं. इस प्रकार की स्थिति देख अधिकारियों को भी इस बात की चिंता सता रही थी कि सीएम का दौरा स्थगित होने से सारी तैयारी ही अधूरी रह जायेगी. जिला मुख्यालय के साथ -साथ गांव में भी सीएम के आगमन को लेकर चर्चा होती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










