घोषणाओं के लिए याद रहेगी सभा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :07 Feb 2015 1:02 PM
विज्ञापन

लोगों के खचा खच भीड़ से भरा था सभा स्थल खगड़िया : सीएम जीतन राम मांझी का यह दौरा कई घोषणाओं के लिए याद किया जायेगा. सीएम ने संबोधन के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की. सभा के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मलहोत्र को आदेश दिया कि यहां बच्चों के लिए दस […]
विज्ञापन
लोगों के खचा खच भीड़ से भरा था सभा स्थल
खगड़िया : सीएम जीतन राम मांझी का यह दौरा कई घोषणाओं के लिए याद किया जायेगा. सीएम ने संबोधन के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की. सभा के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मलहोत्र को आदेश दिया कि यहां बच्चों के लिए दस आइसीयू कक्ष के निर्माण के लिए तुरंत राशि उपलब्ध करायें.
इसके बाद उन्होंने एक ट्रामा सेंटर खोले जाने की घोषणा भी की, जबकि उन्होंने कहा कि अभी जब मैं यहां आ रहा था तो लोगों ने बताया कि यहां का पानी बहुत ही गंदा है. अस्पताल परिसर में एक वाटर प्यूरिफायर प्लांट लगाया जायेगा. ताकि मरीजों को शुद्ध पेयजल मिल सके. इसके अलावा विधायक पूनम देवी यादव के मांग पर उन्होंने यहां मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेकिAक कॉलेज, सौर ऊ र्जा संयंत्र, सदर अस्पताल में स्पेशलिस्ट चिकित्सक देने की घोषणा की.
इसके अलावा उन्होंने सदर विधायक द्वारा पर्याप्त मात्र में भूमि उपलब्ध होने की जानकारी देने की बात पर कहा कि उनके पास बहुत से ऐसे लोग आ रहे हैं, जो बिहार में फैक्ट्ररी डालना चाहते हैं. अगर पर्याप्त मात्र में भूमि उपलब्ध हो जाये तो वे ऐसे लोगों से यहां फैक्ट्ररी लगवा सकते हैं. ऐसा होने से गरीब लोगों को कमाने के लिए दूसरे प्रदेश नहीं जाना होगा. यहीं रोजी रोटी मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










