नियोजित शिक्षकों का धरना आज

परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय पर आज बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के द्वारा अपने मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया जायेगा. नियोजित शिक्षक संघ के अध्यक्ष तिरजंय कुमार व सचिव रवीश कुमार ने बताया कि समान काम के लिए समान वेतन सहित अन्य मांगों के समर्थन में राज्य के सभी प्रखंडों में संघ […]
परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय पर आज बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के द्वारा अपने मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया जायेगा. नियोजित शिक्षक संघ के अध्यक्ष तिरजंय कुमार व सचिव रवीश कुमार ने बताया कि समान काम के लिए समान वेतन सहित अन्य मांगों के समर्थन में राज्य के सभी प्रखंडों में संघ के सदस्य एक दिवसीय धरना देंगे. इसके अलावा 14 फरवरी को जिला मुख्यालय व 21 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों पर मशाल जुलूस निकाला जायेगा. इसके बाद भी सरकार यदि मांगों को अनसुनी करती है तो 23 फरवरी को गांधी मैदान पटना से नियोजित शिक्षकों का कारवां निकल कर विधानसभा का घेराव करेंगी. मौके पर संघ के जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार, जिला सह सचिव मुकेश कुमार मनु आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










