स्पार्शाघात से दो पशु की मौत, मामला दर्ज
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2015 10:03 PM
चौथम. थाना क्षेत्र के देवका गांव में मंगलवार की देर शाम विद्युत स्पर्शाघात से दो पशु की मौत हो गयी जबकि पशुपालक के परिजन घायल हो गये. घायल सागर सिंह, रूकमणी देवी,अनुशा कुमारी का इलाज किया जा रहा है. वहीं इस हादसा में उनकी दो गाय की मौत हो गयी थी. बिजली स्पर्शाघात में घायल […]
चौथम. थाना क्षेत्र के देवका गांव में मंगलवार की देर शाम विद्युत स्पर्शाघात से दो पशु की मौत हो गयी जबकि पशुपालक के परिजन घायल हो गये. घायल सागर सिंह, रूकमणी देवी,अनुशा कुमारी का इलाज किया जा रहा है. वहीं इस हादसा में उनकी दो गाय की मौत हो गयी थी. बिजली स्पर्शाघात में घायल सागर सिंह के भाई नागेश्वर सिंह के बयान पर चौथम थाना में मामला दर्ज किया गया. उनके द्वारा दिये गये लिखित बयान में दो गाय की मौत से 50 हजार की क्षति बतायी गयी है. स्थानीय विधायक प्रतिनिधि बुलुन झा ने बताया कि यह बिजली विभाग के लापरवाही के कारण हुई. थानाध्यक्ष शशि ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आवेदक द्वारा सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता सहित फ्रेंचाइजी लालपुर गांव के प्रेम शंकर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










