अभिकर्ताओं ने किया काला बिल्ला लगा कर व्यवसाय

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2015 11:03 PM

विज्ञापन

खगडि़या. भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े अभिकर्ताओं ने मंगलवार को काला बिल्ला लगा कर बीमा व्यवसाय किया. लाइफ इंश्योरेंस एजेंट एसोसिएशन के बैनर तले मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा के नेतृत्व में अभिकर्ताओं ने कार्यालय के समक्ष नारेबाजी की. लियाफी के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार चौधरी, सचिव कुंदन कुमार, कोषाध्यक्ष दिलीप नारायण घोष, जोनल क्लब […]

विज्ञापन

खगडि़या. भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े अभिकर्ताओं ने मंगलवार को काला बिल्ला लगा कर बीमा व्यवसाय किया. लाइफ इंश्योरेंस एजेंट एसोसिएशन के बैनर तले मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा के नेतृत्व में अभिकर्ताओं ने कार्यालय के समक्ष नारेबाजी की. लियाफी के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार चौधरी, सचिव कुंदन कुमार, कोषाध्यक्ष दिलीप नारायण घोष, जोनल क्लब सदस्य अजय भारती, मो खुर्शिद आलम, मनोज कुमार सिंह, पवन यादव आदि ने उपस्थित अभिकर्ताओं को संबोधित किया. वक्ताओं ने सर्विस टैक्स समाप्त करने, पॉलिसी धारक की आयकर कटौती करने, अभिकर्ता कल्याण कोष की स्थापना करने, एजेंट रेगुलेशन एक्ट में बदलाव करने, नये बीमा उत्पाद को तत्काल लागू करने तथा बोनस वृद्धि पर पॉलिसी धारक को लाभ देने की मांग को लेकर नारे लगाये. मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश ने कहा कि 21 जनवरी तक अभिकर्ता ब्लैक बैच लगा कर व्यवसाय करेंगे. उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को अभिकर्ता सुरक्षा दिवस मनाया जायेगा. 31 जनवरी को कार्यालय के समक्ष धरना देंगे तथा बीमा व्यवसाय एक भी अभिकर्ता नहीं करेंगे. उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को एजेंट रेस्ट डे मनाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन