भाजपा कार्यसमिति की बैठक संपन्न
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2015 11:03 PM
बेलदौर. मिशन 2015 को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुटता दिखाते हुए सदस्यता अभियान मंे पूरी ताकत झोक दें. कमल खिल जायेगा. उक्त बातें मंगलवार को आयोजित भाजपा प्रखंड कार्य समिति की बैठक में जिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य किरण देवी ने कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुए कही. पूरे प्रदेश में हो रहे एक […]
बेलदौर. मिशन 2015 को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुटता दिखाते हुए सदस्यता अभियान मंे पूरी ताकत झोक दें. कमल खिल जायेगा. उक्त बातें मंगलवार को आयोजित भाजपा प्रखंड कार्य समिति की बैठक में जिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य किरण देवी ने कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुए कही. पूरे प्रदेश में हो रहे एक साथ कार्यसमिति की बैठक ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है. प्रखंड अध्यक्ष अनिल सोनी की अध्यक्षता मे प्रारंभ हुई बैठक का संचालन प्रखंड महामंत्री महेंद्र चंद्रवंशी ने किया. बैठक के दौरान जिला महामंत्री सह प्रखंड प्रभारी रविश चंद्र सिन्हा ने कार्यकर्त्ताओं को प्रखंडवार निर्धारित लक्ष्य की जानकारी देते हुए सदस्यता अभियान मे सक्रिय कार्यकर्त्ताओं की भूमिका निभाने की बात कही. बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मो अताउल, मंसूर आलम, मो नजाम समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










