23 जनवरी को पटना चलने का आह्वान

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2015 10:03 PM

विज्ञापन

फोटो है 6 में कैप्सन- बैठक में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता खगडि़या. भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह पूर्व सदस्य चंद्रमुखी देवी ने कासिमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब तक जितने सदस्य बन चुके हैं. उनकी सूची आगामी 23 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के समक्ष प्रस्तुत […]

विज्ञापन

फोटो है 6 में कैप्सन- बैठक में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता खगडि़या. भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह पूर्व सदस्य चंद्रमुखी देवी ने कासिमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब तक जितने सदस्य बन चुके हैं. उनकी सूची आगामी 23 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा. उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्र में 50-50 हजार सदस्य बनाया जा रहा है. आगामी चार से छह फरवरी तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सभी बूथों पर भाजपा के नारे के साथ विशेष सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. बैठक में प्रखंड महामंत्री दिलीप कुमार सिंह, बिंदेश्वरी महतो, अर्जुन शर्मा, पर्यावरण मंच के जिलाध्यक्ष रवि राज आदि उपस्थित थे. पूर्व विधायक ने बताया कि 23 जनवरी को पटना में आयोजित होनेवाली कर्पूरी ठाकुर जयंती में खगडि़या से हजारों कार्यकर्ता जायेंगे. वहीं नगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव की अध्यक्षता में भी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में नगर अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पटना आने के उद्देश्य की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी. उन्होंने कहा कि आगामी 30 जनवरी से एक फरवरी को सभी वार्ड में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. बैठक में नगर सदस्यता प्रभारी अश्विनी कुमार चौधरी, नगर प्रभारी विष्णु बजाज, डॉ सुशील गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता बाबू लाल शौर्य ने भाग लिया. श्री शौर्य ने 23 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में पटना चलने का आह्वान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन