हरिणमार में आज तक नहीं पहुंच पायी बिजली

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2015 10:03 PM

विज्ञापन

महेशखूंट. बिजली का पोल लगाये दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक हरिणमार दियारा में बिजली नहीं पहुंच पायी है. लोगों में बिजली को लेकर निराशा पनपने लगी है. लोग जिला प्रशासन की ओर टकटकी लगाये हुए हैं. उल्लखेनीय है कि गोगरी शिवाला मंदिर से हरिनमार तक बिजली का पोल गाड़ कर तार लगा […]

विज्ञापन

महेशखूंट. बिजली का पोल लगाये दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक हरिणमार दियारा में बिजली नहीं पहुंच पायी है. लोगों में बिजली को लेकर निराशा पनपने लगी है. लोग जिला प्रशासन की ओर टकटकी लगाये हुए हैं. उल्लखेनीय है कि गोगरी शिवाला मंदिर से हरिनमार तक बिजली का पोल गाड़ कर तार लगा दिया गया है. आपूर्ति भी नहीं हुई लेकिन चोरों ने बीच-बीच से तार भी काट लिया है. सरकार के द्वारा गांव-गांव तक बिजली पहंुचाने की योजना पर लोगों ने उंगली उठाना शुरू कर दिया है. मुखिया उर्मिला देवी, ग्रामीण राजेश शर्मा, सूर्य देव सिंह, सिकंदर सिंह, प्रवीण सिंह, राजीव शर्मा आदि ने बिजली विभाग के अधिकारियों से समस्या का समाधान करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन