खगड़िया में 13 लाख, 40 हजार, 85 रुपये की लूट, नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2019 12:42 PM
खगड़िया : खगड़िया के मानसी में चुकती थाने के एक पेट्रोल पंप के समीप रविवार की आधी रात 13 लाख, 40 हजार, 85 रुपये की लूट हुई. लूट की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. देर रात ही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. जानकारी के अनुसार, मानसी स्टेशन से […]
खगड़िया : खगड़िया के मानसी में चुकती थाने के एक पेट्रोल पंप के समीप रविवार की आधी रात 13 लाख, 40 हजार, 85 रुपये की लूट हुई. लूट की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. देर रात ही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी.
जानकारी के अनुसार, मानसी स्टेशन से थोड़ा आगे स्थित मां कात्यायनी पेट्रोल पंप के संचालक डॉ सलिल रविवार रात करीब 12 बजे के मानसी स्थित अपने पेट्रोल पंप से पैसे लेकर चुकती की ओर जा रहे थे. रेलवे ढाला से थोड़ा आगे बढ़ने पर तीन नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और हथियार का भय दिखा कर 13 लाख, 40 हजार, 85 रुपये लूट लिये. लूट की घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. आनन-फानन में जिले के वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. डीएसपी आलोक रंजन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा. रात एक बजे के करीब एसपी, डीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी क्षेत्र में कैंप किये हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










