एक सप्ताह के अंदर विस्थापितों को दिया जायेगा वासगीत पर्चा

Updated at : 19 Jul 2019 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
एक सप्ताह के अंदर विस्थापितों को दिया जायेगा वासगीत पर्चा

खगड़िया : बेलदौर प्रखंड के बलेठा पंचायत के पचाठ गांव के सैकड़ो विस्थापित परिवारों को एक सप्ताह के अंदर वासगीत पर्चा दी जायेगी. जिलाधिकारी अनिरूद्ध कुमार ने गुरूवार को विस्थापित परिवारों को आश्वासन दिया. जिला अधिकारी ने कहा कि विस्थापित परिवारों के जमीन उपलब्ध कराने के लिए अमीन को प्रतिनियुक्त कर दिया गया. इधर युवा […]

विज्ञापन

खगड़िया : बेलदौर प्रखंड के बलेठा पंचायत के पचाठ गांव के सैकड़ो विस्थापित परिवारों को एक सप्ताह के अंदर वासगीत पर्चा दी जायेगी. जिलाधिकारी अनिरूद्ध कुमार ने गुरूवार को विस्थापित परिवारों को आश्वासन दिया. जिला अधिकारी ने कहा कि विस्थापित परिवारों के जमीन उपलब्ध कराने के लिए अमीन को प्रतिनियुक्त कर दिया गया.

इधर युवा नेता सह समाजिक कार्यकर्ता चंदन सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलकर बलेठा पंचायत के विस्थापित परिवारों की समस्याओं को रखा. युवा नेता चंदन ने डीएम को बताया कि पचाठ गांव के सैकड़ों विस्थापित बासोबास जमीन के लिए दर दर भटक रहा है.
जिलाधिकारी अनुरुद्ध कुमार ने कहा कि पचाठ के मारकण्डे मुनि विस्थापित परिवार की समस्या जानकारी अब मिली है.मामले की सारी जानकारी बेलदौर अंचल अधिकारी को दे दी गयी है , एक सप्ताह के अंदर सरकारी जमीन की मापी करा कर सभी विस्थापित भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा मुहैया कराया जाएगा.
मौके पर रामचन्द्र मुनि ,उपेंद्र मुनि ,बिमल मुनि ,डोमी मुनि ,बिजेंद्र मुनि,नकुल मुनि ,पंकज मुनि ,संजीब मुनि , मनोहर मुनि ,मुकेश मुनि,अजित मुनि,घनश्याम मुनि, परदेशी मुनि सहित दर्जनों परिवार मौजूद थे.
1987 से हैं विस्थापित
उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार 1987 के भीषण बाढ़ की चपेट में आने के बाद से आज तक दर दर ठोकर खा रहे हैं. कई बार इस समस्या को लेकर अंचल अधिकारी से मिला. लेकिन उनकी समस्या का निदान नहीं हो सका. अपनी भूमि नहीं होने की वजह से सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं.
वहीं हाल है प्रधानमंत्री आवास योजना का आज तक सैकड़ों विस्थापित परिवारों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सका. युवा जिलाध्यक्ष चंदन सिंह ने कहा हम कई वर्ष से मारकंडे मुनि परिवार की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं. मारकंडे परिवार वासगीत पर्चा के लिए सवाल उठाते रहे. उन्होंने कहा कि जब तक इन विस्थापित परिवारों को वासगीत पर्चा नहीं मिल जाता है संघर्ष जारी रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन