ट्रक पलटने से मजदूर की मौत, तीन घायल, उग्र भीड़ ने पुलिस को खदेड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2019 8:27 AM
परबत्ता/पसराहा : प्रखंड के महेशलेट मोड़ से लगार पंचायत स्थित उदयपुर गांव जाने वाली सड़क पर सोमवार की सुबह बालू लदा एक ट्रक पलट गया. इस घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोग जख्मी हो गये. बताया गया कि बैसा गांव निवासी अरविंद मंडल सैकड़ों टन बालू के […]
परबत्ता/पसराहा : प्रखंड के महेशलेट मोड़ से लगार पंचायत स्थित उदयपुर गांव जाने वाली सड़क पर सोमवार की सुबह बालू लदा एक ट्रक पलट गया. इस घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोग जख्मी हो गये. बताया गया कि बैसा गांव निवासी अरविंद मंडल सैकड़ों टन बालू के भीतर दब गया. जिससे उसकी दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गयी. इस घटना में बैसा गांव निवासी सद्दाम बैठा, जद्दु बैठा एवं माहिल बैठा घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










