ePaper

आक्रोशितों ने इंटरसिटि एक्सप्रेस को रोका

Updated at : 04 Jun 2019 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
आक्रोशितों ने इंटरसिटि एक्सप्रेस को रोका

खगड़िया : मानसी -खगड़िया रेलखंड के बीच समाहरणालय के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक बुर्जूग ट्रेन की चपेट में आ गया. जिसके कारण बुर्जूग की मौत घटना स्थल पर हो गयी. घटना सोमवार के दोपहर की बतायी जा रही है. जब खगड़िया की ओर से मानसी जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने […]

विज्ञापन

खगड़िया : मानसी -खगड़िया रेलखंड के बीच समाहरणालय के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक बुर्जूग ट्रेन की चपेट में आ गया. जिसके कारण बुर्जूग की मौत घटना स्थल पर हो गयी. घटना सोमवार के दोपहर की बतायी जा रही है.

जब खगड़िया की ओर से मानसी जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से चौथम थाना क्षेत्र के सोनबरसा घाट वार्ड संख्या 9 निवासी स्व.तारणी पासवान के 65 वर्षीय पुत्र रामनंदन पासवान की मौत हो गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इंटरसिटी एक्सप्रेस को लगभग आधे घंटे तक रोक दिया. आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग की. घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी तथा चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया.
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. रेलवे पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. स्थानीय लोगों ने बताया कि रामानंद पासवान सोनवर्षा से कचहरी आ रहे थे. इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन