महादलित परिवार के युवक को भोज खिलाने का विरोध करने पर मारी गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2019 6:19 AM
विज्ञापन
बेलदौर : थाना क्षेत्र के माली पंचायत के विष्णपुर गांव के वार्ड एक महादलित टोले में शादी का भोज नहीं खिलाना एक पक्ष के लोगों को काफी महंगा पड़ा. भोज नहीं खिलाने से गुस्साए दूसरे पक्ष के भोभी सादा का पुत्र सुरो सादा ने अपने ही टोले के सुक्कन सादा के 30 वर्षीय पुत्र चन्द्र […]
विज्ञापन
बेलदौर : थाना क्षेत्र के माली पंचायत के विष्णपुर गांव के वार्ड एक महादलित टोले में शादी का भोज नहीं खिलाना एक पक्ष के लोगों को काफी महंगा पड़ा. भोज नहीं खिलाने से गुस्साए दूसरे पक्ष के भोभी सादा का पुत्र सुरो सादा ने अपने ही टोले के सुक्कन सादा के 30 वर्षीय पुत्र चन्द्र किशोर सादा को गोली मारकर घायल कर दिया.
गोली की आवाज सुन आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना पर माली चौक समीप गश्ती कर रहे जीरोमाइल पीकेट प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घायल को इलाज के लिये पीएचसी भेजा. घटनास्थल के समीप आरोपी द्वारा फेंके गये थ्रीनट को पुलिस ने बरामद कर मामले की जांच में जुट गयी.
घटना सोमवार की अपराह्न 3 बजे के करीब घटित हुई. घटना के कारणों का खुलासा करते पीड़ित के परिजन सहित ग्रामीणों ने बताया कि गांव के महादलित समाज में कुछ दिन पूर्व भोज हुआ था उसमें समुदाय के सभी लोग भोज खाये थे लेकिन एक माह पूर्व घायल युवक के घर हुई शादी समारोह का भोज नहीं होने के कारण कुछ लोग नाराज थे.
इससे नाराज टोले के भोभी सादा के पुत्र सुरो सादा युवक को उलाहने देता भोज करने का दबाव देने लगा. लेकिन पीड़ित युवक ने आर्थिक तंगी का हवाला देकर भोज करने में असमर्थता बताया तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. इससे गुस्साए आरोपी अपने घर से थ्रीनट लाकर युवक को गोली मार दी. गोली युवक के कंधे को चीरते अंदर घुस गया.
गोली की आवाज सुन घटनास्थल पहुंचे लोग खून से लथपथ युवक को देख स्थिति से अवगत होकर आरोपित सुलो सदा को पकड़ना चाहा तो वह थ्रीनट छोड़कर भाग गया. इतने में किसी ने जीरोमाइल में पदस्थापित कृष्णा कुमार सिंह को इसकी सूचना दी. सूचना पर जीरोमाइल पिकेट पुलिस कृष्णा पहुंच घटनास्थल से थ्रीनट बरामद कर घायल युवक को इलाज के पीएचसी लाया.
लेकिन युवक की गंभीर हालत देख पीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मामले की पुष्टि कर थानाध्यक्ष रतेश कुमार रतन ने बताया अभी तक आवेदन किसी भी पक्ष के द्वारा नहीं मिला है.
आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई किया जायेगा. घायल को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घटना भोज नहीं करने के विवाद को लेकर घटित हुई. पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है. वही इस घटना को लेकर महादलित टोले में चर्चाओं का बाजार गर्म है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










