खगड़िया में लोजपा से उम्मीदवार हो सकते हैं महबूब अली कैसर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Mar 2019 7:47 AM

विज्ञापन

पटना : खगड़िया में लोजपा के उम्मीदवार महबूब अली कैसर हो सकते हैं. वे वर्तमान में भी वहां से लोजपा के सांसद हैं. हालांकि, उनके नाम पर उम्मीदवारी को लेकर कई दिनों से ऊहापोह की स्थिति बरकरार है. सूत्रों का कहना है कि महबूब अली कैसर ने रविवार को लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान और संसदीय […]

विज्ञापन
पटना : खगड़िया में लोजपा के उम्मीदवार महबूब अली कैसर हो सकते हैं. वे वर्तमान में भी वहां से लोजपा के सांसद हैं. हालांकि, उनके नाम पर उम्मीदवारी को लेकर कई दिनों से ऊहापोह की स्थिति बरकरार है.
सूत्रों का कहना है कि महबूब अली कैसर ने रविवार को लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान से भेंट की. यह मुलाकात लंबी चली. रामविलास से मुलाकात कर लौटने के क्रम में कैसर ने कहा कि वह एनडीए में हैैं. एनडीए उम्मीदवार के रूप में चुनाव में भी जायेंगे. चिराग पासवान के नामांकन के दौरान भी वह मौजूद रहेंगे.
बता दें कि दो दिन पहले पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर एनडीए ने बिहार के 40 में से 39 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए गए थे, लेकिन खगड़िया सीट की उम्मीदवारी को लोजपा ने रोक ली थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन