पूर्व रंजिश में युवक को मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

डीजे वाले ने पीड़ित के घर के बिजली कनेक्शन के तार तोड़ दिया था.

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के बलैठा पंचायत के वार्ड नंबर 12 मुनि टोला में पूर्व रंजिश को लेकर मारपीट कर एक युवक को घायल कर दिया गया. घटना रविवार की बताई जा रही है. इस संबंध में मुनि टोला निवासी घूरन मुनि के 26 वर्षीय पुत्र जूलो मुनि ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर शिकायत किया है. आवेदन में वर्णित है कि गांव में गौरी मुनि के पुत्र की शादी के अवसर पर डीजे वाले ने पीड़ित के घर के बिजली कनेक्शन के तार तोड़ दिया था. इसका विरोध करने पर बीते शनिवार के देर रात्रि कुलो यादव के घर के नजदीक पीड़ित का मुंहबंद करके गांव के ही 30 वर्षीय रंजन मनी एवं 45 वर्षीय कारू मुनि उठाकर दक्षिण दिशा की ओर लेकर चला गया. विरोध करने पर आरोपित पक्ष के लोगों ने पीड़ित की जमकर पिटाई कर दी. शोरगुल सुनकर जब आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपित फरार हो गए. इस संबंध में थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित के शिकायत को गंभीरता से लेते पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन