तमिलनाडु में आयोजित पांच दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में खगड़िया के चार खिलाड़ी बने विजेता

Updated:
विज्ञापन

सौ से अधिक खिलाड़ियों के बीच खेलते हुए 23वां स्थान प्राप्त किया. चारों शतरंज खिलाड़ी को आयोजक ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

मानसी. शतरंज खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहें हैं. तमिलनाडु के होसोर में पांच दिवसीय नेशनल एम्मेच्योर चेस चैम्पियनशिप में खगड़िया के चार शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया. विलोव 17 सौ में सौ से अधिक खिलाड़ियों में अलौली प्रखंड के खेरी खुटहा के जिला चैम्पियन प्रशांत कुमार सिंह ने 11वां स्थान प्राप्त किया. विलोव 17 सौ में ही अंडर 14 के कुल्हड़िया के जुड़वा भाई आदित्य कुमार और आर्यन कुमार ने क्रमश: 14वां व 15वां स्थान प्राप्त किया. तीनों खिलाड़ियों ने 9 राउंड के मैच में 7-7 अंक प्राप्त किया. खिलाड़ी आर्यन व आदित्य ने रेटिंग में क्रमश: 70 और 72 अंक का इजाफा किया. शतरंज खिलाड़ी तेलंगाना चैम्पियन शुभम कुमार विलोव 2300 में सौ से अधिक खिलाड़ियों के बीच खेलते हुए 23वां स्थान प्राप्त किया. चारों शतरंज खिलाड़ी को आयोजक ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने बताया कि पूरे बिहार से बारह खिलाड़ी में अकेले खगड़िया के चार शतरंज खिलाड़ी नेशनल शतरंज चैम्पियनशिप में भाग लिया है. विजेता खिलाड़ी को मनोज राय, अमरनाथ गुप्ता, युगल किशोर, जेके जवाहर, हर्षवर्धन राज, केशव कुमार यशवंत, माधव कुमार यशवंत, तन्नु कुमारी, अनुष्का कुमारी, कुमारी आयुषी प्रिया आदि ने बधाई दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन