मानसी में 11 लाख 47 हजार की लागत से बनी सड़क का मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने किया उदघाटन

Updated:
विज्ञापन

मानसी में 11 लाख 47 हजार की लागत से बनी सड़क का मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने किया उदघाटन

विज्ञापन

मानसी. नगर पंचायत मानसी के वार्ड संख्या 5 में 11 लाख 47 हजार रूपये की लागत से बनी सड़क का सोमवार को मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने उदघाटन किया. इस दौरान मुख्य पार्षद ने कहा की सड़क निर्माण से वार्ड संख्या पांच जालिम बाबू टोला के लोगों आवागमन में सुविधा होगी. जहां पूर्व में लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, अब इससे राहत मिलेगी. अब यह सड़क बन जाने से लोग वर्षांत के दिनों में जो कीचड़ में चलते थे, आज उनसे उन लोगों को निजाद मिल गया. प्रभा देवी ने कहा हर क्षेत्र में विकास किया जा रहा है. इधर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने कहा की मानसी के लोगों को सड़क रोशनी एवं जल जमाव से निजाद दिलाने का जो वादा किया था, आज पूरा हो रहा है. गोलू सिंह ने कहा की क्षेत्र की जनता की वर्षों से मांग था. गोलू ने कहा की सड़क हमारी पहली प्राथमिकता है. मौके पर उपमुख्य पार्षद पप्पू सुमन, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विभुति यादव, वार्ड पार्षद सीता देवी, सामाजिक कार्यकर्ता दयानंद यादव, रिकेश, डब्लू यादव, मिथलेश साह, डा० अजय यादव, गोपाल यादव, संतोष यादव, कैलाश साह, गोयल साह, शंभु यादव, धर्मेन्द्र यादव आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन